नॉटिंगम ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज इंग्लैंड एवं वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप-2019 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही वॉर्नर ने वर्ल्ड कप के इस संस्करण का सर्वोच्च व्यक्तिगत योग भी हासिल किया। वॉर्नर ने बांग्लादेश के साथ ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए मैच में कुल 166 रन बनाए। उन्होंने 147 गेंदों का सामना कर 14 चौके और 5 छक्के लगाए। यह इस विश्व कप में उनका यह दूसरा शतक है। उनके अलावा बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, इंग्लैंड को जो रूट और भारत के रोहित शर्मा ने दो-दो शतक लगाए हैं। इस विश्व कप में वार्नर 400 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बने। देखें स्कोरकार्ड: वॉर्नर ने अब तक छह मैचों की 6 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 447 रन बनाए हैं। उनकी टीम के कप्तान एरॉन फिंच (396) दूसरे और शाकिब (384) तीसरे स्थान पर हैं। इस विश्व कप में अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत योग 153 था, जो फिंच के नाम था लेकिन अब यह रेकॉर्ड वॉर्नर के नाम जुड़ गया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2RoFnxX






0 comments:
Post a Comment