Saturday, June 29, 2019

शुरुआत में आसान मुकाबले मददगार होते: डु प्लेसिस

चेस्टर ली स्ट्रीट वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो चुकी दक्षिण अफ्रीकी टीम के कैप्टन फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि टीम को मौजूदा विश्व कप के शुरू में आसान मैच मिलते तो चीजें शायद अलग होतीं। दक्षिण अफ्रिका ने एक हफ्ते के अंदर शुरूआती तीन मैच मेजबान इंग्लैंड, बांग्लादेश और प्रबल दावेदार भारत के खिलाफ खेले। तीनों में उसे हार मिली और उसका मनोबल गिर गया। डुप्लेसिस ने श्रीलंका पर 9 विकेट की जीत के बाद कहा, 'पहला हफ्ता हमारे लिए काफी कठिन रहा। लेकिन हम यही खेल खेलते हैं। मुझे लगता है कि ऐसे टूर्नमेंट में यह अहम है, विशेषकर हम जैसी टीम के लिए क्योंकि आपको अच्छी शुरूआत की जरूरत होती है।' उन्होंने कहा, 'अगर आप अच्छी शुरूआत करते हो तो आपकी टीम का मनोबल बढ़ता है और फिर इसके बाद से कुछ भी संभव है। लेकिन हमने जैसी शुरूआत की उसके बाद उम्मीदें भी आपके कंधों पर बोझ बढ़ा देती हैं। यह बोझ काफी भारी होता है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZTP0ri
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support