Sunday, June 23, 2019

वेस्ट इंडीज की रोमांचक पारी खत्म कर खुश हूं: बोल्ट

मैनचेस्टर कीवी तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टीम के प्रशंसक उनके 'डाइविंग कैच' लपकने से खुश होंगे, जिससे न्यू जीलैंड ने विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में वेस्ट इंडीज को महज 5 रन से शिकस्त दी। वेस्ट इंडीज के शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में दिन रात्रि मैच में 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 164 रन पर सात विकेट गिर गए थे। जब टीम ने 9वा विकेट गंवाया तब भी उन्हें जीत के लिए 47 रन की दरकार थी। कार्लोस ब्रैथवेट ने 101 रन से वनडे में पहला शतक जड़ा, जबकि इससे पहले वह पिछले 37 मैचों में एक बार ही अर्धशतक जड़ सके हैं। जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी और ब्रैथवेट ने 49वें ओवर की अंतिम गेंद पर ऊंचा शॉट लगाया लेकिन बोल्ट ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर उनका शानदार कैच लपका और वेस्ट इंडीज की पारी समाप्त की। बोल्ट ने गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके थे। उन्होंने कहा, 'यह थोड़ा विशेष रहा, ईमानदारी से कह रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'खेल ऐसा ही होता है। इसका हिस्सा होकर खुश हूं। मुझे भरोसा है कि न्यू जीलैंड में काफी प्रशंसक इस नतीजे को देखकर खुशियां मना रहे होंगे। मुझे भरोसा है कि इससे आगे के लिए आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।' बोल्ट ने कहा, 'शुरू में मुझे लगा कि यह रस्सी के अंदर की तरफ ही आएगा। यह छक्के के लिए ही आया था लेकिन इसे लपककर खुश हूं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2IBAYot
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support