Monday, June 24, 2019

विश्व कप : चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला

लंदनश्री लंका के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने के बाद की टीम मंगलवार को यहां ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए तैयार है। छह मैचों में चार जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मेजबान टीम को अब अंतिम-4 में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए बाकी बचे तीन में से दो मैच जीतने होंगे। इंग्लैंड के लिए हालांकि, यह काम आसान नहीं होगा क्योंकि उसे ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यू जीलैंड और भारत का सामना करना होगा। पिछले 27 वर्षों में विश्व कप में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यू जीलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है। कप्तान ईयोन मॉर्गन की टीम पर उसी प्रकार की क्रिकेट खेलने का दबाव होगा जो वे पिछले दो साल से खेलते आए हैं। जेसन रॉय का चोटिल होकर बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस टूर्नमेंट में दमदार प्रदर्शन किया है। वे छह में से पांच मैच जीतकर तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। उसके सलामी बल्लेबाजी दमदार फॉर्म में हैं और हर मैच में रन बना रहे हैं। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के नेतृत्व में गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए अहम मौकों पर विकेट चटकाए हैं। ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस की वापसी ने ऑस्ट्रेलिया को और मजबूत कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का मौजूदा फॉर्म निराशाजनक रहा है। ऑस्ट्रेलिया को पिछले 10 में से नौ वनडे मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है और दोनों ही टीमें जीत दर्ज करते हुए टूर्नमेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी जबकि लॉर्ड्स में दर्शक एक रोमांचक मैच की उम्मीद कर रहे होंगे। टीम : इंग्लैंड : इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जो रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंसे, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2RCDy0s
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support