Thursday, June 27, 2019

अंतिम चरण में प्रभावी साबित होगी 'कुलचा' की जोड़ी: हसी

मुंबई ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी का मानना है कि कलाई के स्पिनर यादव और चहल को विश्व कप के अंतिम चरण में काफी खतरनाक साबित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की पिचें सूखी होंगी, जिससे भारत फायदे की स्थिति में होगा। चहल ने 4 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं, जबकि चाइनामैन यादव अब तक केवल तीन विकेट ही हासिल कर पाए हैं। हालांकि हसी ने कहा कि टूर्नमेंट जैसे जैसे आगे बढ़ेगा, इसमें बदलाव होगा। हसी ने कहा, 'भारतीय टीम को देखूं तो उनकी टीम काफी संतुलित है। उनके हर विभाग में संतुलन है और टूर्नमेंट के अंत की ओर पिचें और सूखी होती जाएंगी, जिन्हें ज्यादा इस्तेमाल कर लिया होगा और स्पिनरों की भूमिका अहम हो जाएगी।' पढ़ें: हसी ने कहा, 'और यही भारतीय टीम को कई अन्य टीमों पर बढ़त मिल जाएगी। उनके पास कुलदीप और चहल के रूप में दो बेहतरीन कलाई के स्पिनर हैं, जो मैच विजेता हो सकते हैं। भारतीय टीम इस समय बेहतरीन स्थान पर बनी हुई है और उनके पास विभिन्न विभागों में काफी ताकत है और मुझे उम्मीद है कि वे सेमीफाइनल और संभवत: फाइनल तक पहुंचेंगे।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Nennrx
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support