मैनचेस्टरकलाई के स्पिनर ने कहा कि भारत ने मौजूदा विश्व कप में वेस्ट इंडीज और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करके दिखा दिया कि वे छोटे स्कोर का भी बचाव कर सकते हैं। भारतीय आक्रमण ने अफगानिस्तान के खिलाफ 224 और गुरुवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ 268 रन के स्कोर का बचाव किया। इन मैचों में लगभग सभी गेंदबाजों ने इन जीत में अहम भूमिका अदा की। इस हरफनमौला प्रयास ने दिखा दिया कि भारत का गेंदबाजी आक्रमण सिर्फ दुनिया के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर ही निर्भर नहीं है। कुलदीप ने निकोलस पूरन का अहम विकेट झटका था। पढ़ें- उन्होंने कहा, ‘जसप्रीत काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और ऐसा उसके अंतरराष्ट्रीय आगाज के बाद से दो वर्षों से ही है।’ उन्होंने कहा, ‘फिर आपके पास मोहम्मद शमी हैं जो अपना दूसरा ही मैच खेल रहे थे और उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हमारे पास तेज गेंदबाजों के अलावा स्पिनरों का भी अच्छा आक्रमण है।’ उन्होंने कहा, ‘हम ऐसे टीम संयोजन को देख रहे हैं। हम बतौर गेंदबाजी इकाई अच्छा कर रहे हैं और यही महत्वपूर्ण है। पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ हमने 225 रन के स्कोर का बचाव किया जिसने दिखा दिया कि हम इस तरह के स्कोर का भी बचाव कर सकते हैं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZStenR






0 comments:
Post a Comment