नई दिल्ली भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच खेल के मैदान पर कोई मुकाबला होता है तो दोनों देशों के फैंस भी आक्रामक मोड में आ जाते हैं। प्रशंसक अपने-अपने देश को सपॉर्ट करते हैं लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को भारत का 'साथ' मिला। ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर साउथ अफ्रीका को पाकिस्तान ने हरा दिया। भारत से मिली हार के बाद जहां पाकिस्तानी फैंस में काफी गुस्सा था, तो वहीं इस जीत के बाद कई प्रशंसक सरफराज के साथ फोटो क्लिक कराते दिखे। उन्होंने कई फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए। पढ़ें, क्रिकेट वर्ल्ड कप के ट्विटर हैंडल से कुछ फोटो शेयर किए गए। इनमें एक तस्वीर में भारतीय प्रशंसक पोस्टर पकड़े हुए था- पड़ोसियों का सपॉर्ट, कम ऑन पाकिस्तान। इसमें 2 पाक फैंस भी नजर आ रहे थे। इस तस्वीर पर अन्य कई लोगों ने खेल भावना दिखाने की बात कही। एक अन्य तस्वीर में भी पाकिस्तान और भारत की जर्सी पहने 2 युवा पाकिस्तान का झंडा लिए स्टेडियम में खड़े थे। मैनचेस्टर में 16 जून को खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी जिसके बाद क्रिकेट फैंस भी सोशल मीडिया पर अपने विचार रख रहे थे। अब जीत के बाद कप्तान को फैंस का भरपूर साथ मिला। पाकिस्तान की रविवार को लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीकी टीम पर जीत के बाद उसके कप्तान सरफराज अहमद की एक विडियो भी वर्ल्ड कप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया जिसमें वह अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीर क्लिक कराते और उन्हें ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के क्रिकेटरों के साथ भी उनके फैंस ने तस्वीरें क्लिक कराईं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2Rt4lfo






0 comments:
Post a Comment