साउथैम्पटनभारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीन अगस्त से वेस्ट इंडीज के खिलाफ अमेरिका और कैरेबियाई सरजमीं पर होने वाली सीमित ओवर की सीरीज के लिये आराम दिया जाएगा। कोहली और बुमराह हालांकि दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये वापसी करेंगे जो शुरुआती विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘विराट और जसप्रीत को निश्चित रूप से तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा। विराट ऑस्ट्रेलिया सीरीज के शुरू होने के बाद से ही खेल रहा है और बुमराह का कार्यभार प्रबंधन भी आला दर्जे का है। वे टेस्ट सीरीज से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।’ विश्व कप के मुश्किल अभियान के बाद कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी इस सीरीज के दौरान आराम दिया जा सकता है। भारत अगर फाइनल में पहुंचता है तो मुख्य खिलाड़ी 14 जुलाई तक खेलेंगे जिससे मुख्य बल्लेबाजों और कुछ तेज गेंदबाजों को आराम देना जरूरी होगा, बल्कि बीसीसीआई ने क्रिकेट वेस्ट इंडीज के साथ मिलकर ऐसा कार्यक्रम बनाया है कि टेस्ट मैच अब टी20 और वनडे के बाद ही खेले जायेंगे। उन्होंने कहा, ‘पहला टेस्ट 22 अगस्त से एंटिगा में शुरू होगा और विश्व कप टीम में मुख्य खिलाड़ियों के लिए आराम करने का काफी समय होगा।’ उम्मीद है कि कोहली और बुमराह 17 से 19 अगस्त तक एंटीगा में चलने वाले तीन दिवसीय अभ्यस मैच से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव और हनुमा विहारी वेस्ट इंडीज में ए मैच खेलेंगे जब तक सीनियर खिलाड़ी पहुंचेंगे वार्म-अप मैच को चतुराई से इस्तेमाल किया जा सकता है, चयन समिति ऐसा ही सोच रही है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2WWgSt3






0 comments:
Post a Comment