मैनचेस्टरमुख्य चयनकर्ता ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत के वर्ल्ड कप मैच की पूर्व संध्या पर ट्रेनिंग सत्र के दौरान विकेटकीपिंग की तो ने एक विकेट पर काफी समय तक गेंदबाजी की। भुवी को पूरे दमखम से बोलिंग करते हुए देख लगता है कि वह पूरी तरह से फिट हैं। बल्लेबाजी नेट पर महेंद्र सिंह धोनी धीमे गेंदबाजों के खिलाफ स्वीप शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि वह क्रिकेट गेंद के नैसर्गिक स्वीपर नहीं हैं। बल्लेबाजों से जब पारपंरिक शॉट से रन नहीं बनते तो स्वीप शॉट को स्पिनरों के खिलाफ हमेशा प्रभावशाली शाट समझा जाता है। प्रसाद ने बाद में डीप से ताकतवर थ्रो भी लपके और रिजर्व विकेटकीपर ऋषभ पंत ने नेट पर काफी समय बिताया और आउटफील्डिंग भी की, जिसमें कुछ हवा में कैच लेना भी शामिल रहा। यह संकेत है या नहीं, इसे सुनिश्चित नहीं किया जा सकता लेकिन विजय शंकर भारतीय टीम प्रबंधन की पहली पसंद रहे हैं और वे इसमें कुछ बदलाव की भी इच्छा नहीं रखते हैं। गुरुवार को भुवनेश्वर ने गेंदबाजी स्पाइक पहने और फुल रन-अप से गेंदबाजी की, जबकि पूर्व विकेटकीपर प्रसाद ने विकेट कीपिंग की। इस तेज गेंदबाज को पाकिस्तान पर भारत की जीत के दौरान चोट लग गई थी और आज अभ्यास करते हुए उन्हें कोई परेशानी नहीं दिखी। उन्होंने फिजियो पैट्रिक फरहार्ट और गेंदबाजी कोच भरत अरुण से बात की। बल्कि अरुण ने स्पष्ट किया कि अगर भुवनेश्वर पूरी तरह फिट होते हैं तो वह मोहम्मद शमी की जगह ही खेलेंगे, भले ही शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ हैटट्रिक ली हो। हालांकि ऐसी भी संभावना हो सकती है कि भारत उन्हें एक और मैच में आराम दे दे। अरूण ने कहा, 'भुवनेश्वर की चोट चिंता का विषय नहीं है। यह हल्की सी चोट है, जिसके लिए हम जोखिम नहीं लेना चाहते थे। और यह हमारे लिए शमी को मैचों में खिलाने का मौका भी था। लेकिन उसने कहीं ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन किया, जो हमारे लिए अच्छा है।' उन्होंने कहा, 'हम परिस्थितियों के हिसाब से फैसला करेंगे। लेकिन भुवी ने शानदार प्रदर्शन किया है इसलिए हमारे लिये काफी दुविधा है।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2J5Dbrg






0 comments:
Post a Comment