साउथैम्पटनविकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर के अर्धशतक से बांग्लादेश ने मुजीब-उर-रहमान के झटकों के बावजूद अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में सोमवार को यहां सात विकेट पर 262 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। रहीम ने 87 गेंदों पर 83 रन बनाए जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल है। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ऑलराउंडर अल हसन ने 69 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की तरफ से मुजीब ने 39 रन देकर तीन और कप्तान गुलबदीन नैब ने 56 रन देकर दो विकेट लिए। स्टार लेग स्पिनर राशिद खान (दस ओवर में 52 रन) को कोई विकेट नहीं मिला। बांग्लादेश की सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिहाज से यह मैच महत्वपूर्ण है। विकेट धीमा है और ऐसे में बांग्लादेश के स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। देखें स्कोरकार्ड- पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने वाले बांग्लादेश की तरफ से कोई बड़ी साझेदारी नहीं निभायी गयी। अफगानिस्तान के गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी क्योंकि जब भी कोई साझेदारी खतरनाक नजर आ रही थी वे उसे तोड़ने में सफल रहे। लिट्टन दास (16) के पांचवें ओवर में आउट होने के बाद उनकी जगह लेने के लिए उतरे शाकिब ने तमीम इकबाल (53 गेंदों पर 36 रन) के साथ 59 रन और अपने सबसे पसंदीदा जोड़ीदार रहीम के साथ 61 रन की साझेदारी की। बाद में रहीम ने महमुदुल्लाह (38 गेंदों पर 27) के साथ पांचवें विकेट के लिए 56 और मोसादेक हुसैन (24 गेंदों पर 35) के साथ छठे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। शाकिब फिर से अच्छी लय में दिख रहे थे। वह टूर्नमेंट में पांचवीं बार 50 रन की संख्या पार करने में सफल रहे। इस बीच एक बार डीआरएस के सहारे उन्हें जीवनदान भी मिला लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद वह पारी लंबी नहीं खींच पाए। मुजीब ने अपने वैरीएशन से बल्लेबाजों को चौंकाया और उनमें शाकिब भी शामिल थे जो आगे पिच की गई गेंद पर पगबाधा आउट हुए। उन्होंने 69 गेंद की अपनी पारी में केवल एक चौका लगाया। मुजीब ने नए बल्लेबाज सौम्य सरकार (तीन) को भी पगबाधा आउट किया। रहीम ने दौलत जादरान पर छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन महमुदुल्लाह अच्छी शुरुआत के बावजूद डेथ ओवरों तक क्रीज पर नहीं टिक पाये। गुलबदीन नायब ने उन्हें धीमी गेंद पर ललचाकर मिडविकेट पर कैच करवाया। रहीम ने आखिरी क्षणों में लंबा शॉट खेलने के प्रयास में गेंद हवा में लहराई जिसे नबी ने खूबसूरती से कैच में बदला। अंतिम ओवरों में मोसादेक ने महत्वपूर्ण रन जुटाए जिससे टीम 250 रन के पार पहुंच पाई।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2N7iBMt






0 comments:
Post a Comment