Friday, June 21, 2019

पाक क्रिकेटर ने किया भारत का सपॉर्ट, विवाद

नई दिल्ली भारत के खिलाफ विश्व कप के मैच में मिली हार के बाद कप्तान सरफराज खान के साथ-साथ तेज गेंदबाज की भी जमकर आलोचना हुई। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड पर खेले गए मैच में भारत ने डकवर्थ-लुइस के आधार पर पाकिस्तान को 89 रनों से शिकस्त दी। हसन ने मैच में 9 ओवर में 84 रन दिए और शोएब अख्तर समेत कई लोगों ने उनकी आलोचना की। मैच के बार भारतीय प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर जमकर खुशी मनाई और हसन भी इसमें शामिल हुए। एक पत्रकार ने ट्वीट किया, ‘भारतीय टीम को जीत के लिए सुभकामनाएं। उन्होंने हमें एक भारतीय के रूप में गर्व करने एवं जश्न बनाने का मौका दिया। भारत अब विश्व कप जीतो।’ हसन ने इस पर जवाब दिया, ‘होगी आपकी दुआ पूरी... बधाइयां।’ इसके बाद, 24 वर्षीय गेंदबाज की जमकर आलोचना हुई, जिसके कारण उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया। उल्लेखनीय है कि इस मैच में हार के बाद से पाकिस्तानी टीम और उनकी फैमिली सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं। आलोचना करने वालों में सबसे अधिक पाकिस्तान के लोग ही शामिल हैं। कप्तान सरफराज अहमद को जहां अनफिट करार दिया जा रहा है, वहीं शोएब मलिक जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की मांग फैंस कर रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2N0phvO
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support