Monday, June 24, 2019

बुमराह, वॉर्नर को क्लार्क ने बताया तुरुप का इक्का

मैनचेस्टर ऑस्ट्रेलिया के 2015 विजेता कप्तान का मानना है कि की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत वर्ल्ड कप जीत सकता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए वही काम का बल्ला कर सकता है। क्लार्क ने एक इंटरव्यू में बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष तीन में होंगे लेकिन यह भी कहा कि केविन पीटरसन और माइकल वॉन चाहे जो कहें, कप इंग्लैंड नहीं जीतने वाला। क्लार्क ने कहा,‘बुमराह के पास सब कुछ है। वह फिट और स्वस्थ हैं। वह वर्ल्ड कप में भारत की सफलता की कुंजी होंगे।’ उन्होंने कहा कि बुमराह को ऑस्ट्रेलिया खासकर वॉर्नर से चुनौती मिलेगी जो छह मैचों में 447 रन बना चुके हैं। उन्होंने कहा,‘मुझे वॉर्नर से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी क्योंकि वह असाधारण खिलाड़ी हैं। वह टीम का एक्स फैक्टर हैं। ऑस्ट्रेलिया अगर वर्ल्ड कप जीतता है तो डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा रन बनाएंगे।’ यह पूछने पर कि बुमराह इतने खतरनाक गेंदबाज क्यों हैं, क्लार्क ने कहा,‘नई गेंद से वह स्विंग और सीम दोनों ले सकते हैं। बीच के ओवर्स में जब मदद नहीं मिलती तब वह अतिरिक्त रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा,‘वह 150 की रफ्तार से गेंद डाल सकते हैं। उनके यॉर्कर शानदार हैं और रिवर्स स्विंग मिलने पर वह जीनियस हैं।’ क्लार्क ने कहा,‘एक कप्तान को ऐसा ही गेंदबाज चाहिए जो जरूरत के समय विकेट दिलाए। वह गेंदबाजी की शुरूआत कर सके, 35वां ओवर डाल सके और डेथ ओवर भी। जो भारत को वर्ल्ड कप फाइनल जिता सके।’ भारत के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी के लिए वॉर्नर की आलोचना हुई थी लेकिन क्लार्क ने कहा कि वह हालात के अनुरूप ढलकर खेल रहे हैं। उन्होंने कहा,‘वनडे क्रिकेट टी20 से अलग है और दो वनडे प्रारूप में ढलने में थोड़ा समय लगा। वह पारी की शुरूआत में संभलकर खेल रहे हैं। वह दो शतक जमा चुके हैं जिससे पता चलता है कि वह कितने शानदार बल्लेबाज हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में चतुराई भरी बल्लेबाजी की है।’ क्लार्क ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा,‘विराट की कप्तानी बहुत अच्छी रही है। वे असाधारण क्रिकेट खेल रहे हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2X1mE1x
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support