Wednesday, June 26, 2019

धोनी की धीमी पारी के बचाव में उतरे सौरभ गांगुली

लंदन भारत के पूर्व कप्तान ने दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया है। धोनी विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खराब पारी खेलने के कारण आलोचना झेल रहे हैं। धोनी ने साउथैम्प्टन में हुए मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंदों पर केवल 28 रन बनाए और पूरी टीम 224 ही बना पाई। हालांकि, भारतीय टीम मैच जीतने में कामयाब रही। पढ़ें- सचिन तेंडुलकर समेत कई खिलाड़ियों ने इस धीमी पारी के कारण धोनी की आलोचना की, लेकिन गांगुली मानते हैं कि ऐसा सिर्फ एक बार हुआ है और टूर्नमेंट के बाकी बचे मैचों में वह टीम के बहुत काम आएंगे। 'डीएनए' ने गांगुली के हवाले से बताया, 'धोनी बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद वह इस साल वर्ल्ड कप में निश्चित रूप से खुद को साबित करेंगे। वह एक केवल एक मैच में खराब खेले हैं।' पढ़ें: धोनी की आलोचना करने के कारण धोनी के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर तेंडुलकर के खिलाफ नाराजगी जताई। इस विश्व कप में अब तक चार मैचों में धोनी ने 90 रन बनाए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NcZhxn
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support