मैनचेस्टर वर्ल्ड कप में भारत और वेस्ट इंडीज के बीच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। दोनों के बीच वर्ल्ड कप में 8 मैच हुए हैं, इनमें से 5 भारत और 3 वेस्ट इंडीज ने जीते हैं। भारत एक और जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेगा। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम टूर्नमेंट से लगभग बाहर हो चुकी है। वह अपने बाकी बचे 3 मैचों में अन्य टीमों का समीकरण बिगाड़ने की कोशिश में होगी। लाइव अपडेट्स-मैच की शुरुआत से पहले जीत की रणनीति बनाती टीम इंडिया -पिच और मौसम की बात करें तो मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड का विकेट बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को ही मदद देता है। इस पिच पर 300 से ज्यादा का कोई भी स्कोर चुनौतीपूर्ण होगा। टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी, क्योंकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा यहां स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। इस मैदान पर आज बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसका मतलब फैंस पूरे 50-50 ओवर का रोमांच अनुभव कर पाएंगे। यहां 20-21 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर रहेगा जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा। -नमस्कार, आज वर्ल्ड कप में भारत और वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबला होना है। भारत को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दो और मैच जीतने हैं। इनमें से वह पहला आज ही जीतने की कोशिश में रहेगा। टीमें भारत: विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, रविंद्र जाडेजा, दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत। वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर, क्रिस गेल, शाई होप, शिमरॉन हेटमेयर, कार्लोस ब्रैथवेट, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थॉमस, केमार रोच, एश्ले नर्स, निकोलस पूरन, सुनील अंबरीश, एविन लुईस, शेनन गैब्रिएल, डेरेन ब्रावो और फाबियान एलेन।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YfH6YY






0 comments:
Post a Comment