लंदन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ने साउथ अफ्रीकी टीम को यह कहकर चेतावनी दी है कि उनकी टीम अपनी पिछली गलतियों से सबक लेकर आईसीसी विश्व कप में वापसी के लिए तैयार है। और पाकिस्तान का सामना लॉड्स मैदान पर रविवार को होगा। रियाज ने इस मैच से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी टीम ने उन समस्याओं के बारे में चर्चा की है, जिनका सामना उसने अभी तक के सफर में किया है। रियाज ने कहा, ‘अच्छी टीमें वो होती हैं, जो अपनी गलितयों को सरेआम स्वीकार करती हैं और हमने ऐसा किया है। हम इन गलतियों की भरपाई करेंगे और इसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।’ रियाज ने कहा कि उनकी टीम ने खुद को फिर से ऊंचा उठाने की तैयारी कर ली है। बकौल रियाज, ‘हमें खुद को फिर से ऊंचा उठाना है। हम एक-दूसरे की ताकत हैं और हम 15 के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में अच्छा खेलते हैं और हम आगे के मैच जीतते हुए सेमीफाइनल और फाइनल तक का सफर तय करेंगे।’ रियाज ने कहा कि नई गेंद के साथ विकेट न चटका पाना पाकिस्तान की असल समस्या रही है और अब उनकी टीम बाकी बचे मैचों में इस समस्या को दूर करने के लिए तैयार है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2X4wbVC






0 comments:
Post a Comment