नई दिल्लीकेमर रोच (36/3) और जेसन होल्डर (33/2) के झटकों के बाद कप्तान (72), (56*), हार्दिक पंड्या (46) की सूझबूझ पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने आईसीसी के एक मुकाबले में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 7 विकेट पर 268 रन का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन रोहित शर्मा, विजय शंकर और केदार जाधव के सस्ते में आउट होने के बाद टीम दबाव में आ गई थी। कप्तान कोहली ने टीम के लिए सबसे अधिक 82 गेंदों में 8 चौके की मदद से 72 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सबसे तेज इंटरनैशनल 20 हजार रन बनाने का रेकॉर्ड अपने नाम किया। यह रेकॉर्ड पहले सचिन तेंडुलकर और ब्रायन लारा के नाम था। उन्होंने 417वीं पारी में यह कारनामा किया है। तेंडुलकर और लारा दोनों ही 453 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने 468 पारियों में 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रनों का आंकड़ा छुआ था। टीम इंडिया को पहला झटका रोहित शर्मा (18) के रूप में गिरा। उन्हें केमर रोच ने शाई होप के हाथों कैच आउट कराया। यह विकेट 29 रनों के टीम स्कोर पर गिरा। लोकेश राहुल (64 गेंदों में 48 रन) एक बार फिर जमने के बाद आउट हो गए, जबकि विजय शंकर (14) और केदार जाधव (7) सस्ते में पविलियन लौटे। आखिरी समय में एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या ने मिलकर टीम को टीम को 250 रनों के स्कोर पर पहुंचाया। हार्दिक पंड्या ने 38 गेंदों में 46 रनों की उपयोगी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए। धोनी ने आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाते हुए 16 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने वनडे करियर की 72वीं हाफ सेंचुरी पूरी की। लगातार चौथी बार 50 से अधिक का स्कोर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली ने 232 मैच खेले हैं जिसकी 224 पारियों में उन्होंने 11 हजार से अधिक रन बनाये हैं। तीनों प्रारूपों में मिलाकर उनका औसत 56 रन प्रति पारी से अधिक है और उनके नाम पर 66 शतक दर्ज हैं। कोहली ने वर्तमान विश्व कप में लगातार चौथी बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया। वह विश्व कप में लगातार चार पारियों में ऐसा करने वाले तीसरे कप्तान हैं। इससे पहले ग्रीम स्मिथ (2007) और आरोन फिंच (2019) ऐसा कर चुके हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KEJZPR






0 comments:
Post a Comment