कराची पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने (PCB) की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इस समिति को विश्व कप सहित पिछले तीन वर्षों में पाकिस्तान के प्रदर्शन की समीक्षा करनी है। पीसीबी ने गुरुवार को बताया कि मोहसिन ने पीसीबी अध्यक्ष अहसान मनी से निवेदन किया कि उन्हें इस पद से मुक्त किया जाए और अब इस समिति की अगुवाई वसीम खान करेंगे, जो बोर्ड के प्रबंध निदेशक हैं। इस समिति का गठन पिछले साल अक्टूबर में हुआ था लेकिन यह अब तक निष्क्रिय थी। आईसीसी विश्व कप में भारत से करारी शिकस्त मिलने के बाद समिति को पिछले तीन वर्षों के दौरान टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है। मनी ने कहा, 'मोहसिन जैसे कद के व्यक्ति के जाने से हमेशा मुश्किल होती है लेकिन हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। मैं उनके योगदान के लिए शुक्रगुजार हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2XmB9MB






0 comments:
Post a Comment