चेस्टर ली स्ट्रीट 2019 में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच चल रहे मैच में एक पल ऐसा आया जब मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी और अंपायर फील्ड पर ही लेट गए। दरअसल, सभी को ऐसा मधुमक्खियों की वजह से करना पड़ा जिन्होंने फील्ड पर मानों हमला बोल दिया था। मैदान पर यह घटना 48वें ओवर में घटी। उस दौरान साउथ अफ्रीका के लिए क्रिस मॉरिस गेंदबाजी कर रहे थे। मधुमक्खियों की वजह से करीब दो मिनट तक खेल बाधित रहा। इस दौरान साउथ अफ्रीका के सभी खिलाड़ी, श्रीलंका के बल्लेबाज उडाना और लकमल के साथ-साथ दोनों अंपायर भी मैदान में लेट गए थे। इस दौरान गेंदबाज क्रिस मॉरिस को मस्ती करते हुए भी देखा गया। वह कभी पुशअप्स लगा रहे थे कभी प्लैंक कर रहे थे। इससे जुड़ा विडियो भी सामने आया है। इसे खुद क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। देखिए बता दें कि इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। उनकी तरफ से अच्छी गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए श्रीलंका की टीम को कुल 203 रनों पर ऑल आउट कर दिया गया था। श्रीलंका की ओर से कुशल परेरा और अविष्का फर्नांडो ने 30-30 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वायन प्रीटोरियस और क्रिस मॉरिस ने तीन-तीन विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है जबकि श्रीलंका के लिए अभी भी कुछ उम्मीदें बची हुई हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XCCGy7






0 comments:
Post a Comment