Friday, June 21, 2019

वर्ल्ड कप: इंग्लैंड vs श्री लंका, LIVE अपडेट्स

लीड्स मेजबान इंग्लैंड और श्री लंका के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2019 का 27वां मुकाबला हेडिंग्ले के लीड्स में खेला जा रहा है। मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होगा। फिलहाल मौसम साफ है और बारिश की आशंका नहीं है। प्रबल दावेदार माने जा रहे इंग्लैंड टीम ने अब तक टूर्नमेंट में 5 मैच खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है जबकि श्री लंका को 5 में से केवल 1 मैच में ही जीत मिली है। इंग्लैंड 8 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है और श्री लंकाई टीम 4 अंकों के साथ 8 टीमों की पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। वनडे फॉर्मेट में श्री लंका की टीम पिछले कुछ समय से जूझ रही है। इस वर्ल्ड कप में श्री लंकाई टीम पर मौसम की मार तो पड़ी ही साथ ही उसे अपने खिलाड़ियों के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के कारण टूर्नमेंट में दो हार भी झेलनी पड़ी। संभावित प्लेइंग XI श्री लंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा, लाहिरू थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, मिलिंद सिरिवर्दाना, तिसारा परेरा, धनंजया डिसिल्वा, इसारू उडाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल इंग्लैंड: इयोन मॉर्गन, जॉनी बेयरस्टो, जेम्स विंस, जो रूट, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मोईन अली, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2WVk5cb
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support