नई दिल्ली इस वर्ल्ड कप की शुरुआत में पाकिस्तान को भले ही कमजोर टीमों में गिना जा रहा था। लेकिन पाकिस्तान के फैन्स को अपनी टीम से हर बार की तरह इस बार भी उम्मीदें थीं और वर्ल्ड कप में उसके अभी तक के सफर को देखें, तो यह टीम वर्ल्ड कप में कामयाब होती भी दिख रही है। 1992 में जब एकमात्र बार पाकिस्तान क्रिकेट का विश्व चैंपियन बना था, तो उसका सफर बिल्कुल ऐसा ही था जैसा इस वर्ल्ड कप में है। 1992 में के नेतृत्व में वर्ल्ड कप में उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही टूर्नमेंट से बाहर होने की कगार पर थी। लेकिन इमरान खान की उस टीम टूर्नमेंट के अंतिम पलों में ऐसा खेल दिखाया कि सभी हैरान कर दिया और पाकिस्तान को वर्ल्ड कप विजेता बना दिया। पढ़ें: अब सवाल है कि क्या इस बार भी पाकिस्तान अपना वह इतिहास दोहरा पाएगा?
पढ़ें: भले ही क्रिकेट के जानकार पाकिस्तान के लिए अभी भी इसे मुश्किल करार दे रहे हों लेकिन पाकिस्तानी फैन्स को उम्मीद है कि उनकी टीम 1992 का इतिहास इस बार दोहरा कर रहेगी। पाकिस्तान के नजरिए से देखा जाए तो इस बार इस न सिर्फ इस वर्ल्ड कप का फॉर्मेट 1992 वर्ल्ड कप की तरह है बल्कि टूर्नमेंट में पाकिस्तान का सफर भी अभी तक 1992 की तरह ही बीत रहा है। इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के 1992 वर्ल्ड कप के सफर से अगर तुलना करें तो यहां सिर्फ उसे हार-जीत में ही एक जैसे रिजल्ट नहीं मिल रहे हैं बल्कि किस्मत से भी उसे वैसा ही साथ मिल रहा है, जैसा 1992 में मिला था। उस विश्व कप में पाकिस्तान का तीसरा मैच (इंग्लैंड के खिलाफ) बारिश के चलते धुल गया था और ठीक ऐसा ही इस विश्व कप में भी (श्री लंका के खिलाफ) हुआ है। पढ़ें: 1992 का इतिहास दोहरा रही पाकिस्तान की यह कहानी इतनी रोचक है कि 1992 में खेले अपने छठे मैच में जब उसने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया था, तो उस मैच में आमिर सोहेल मैन ऑफ द मैच रहे थे। इस बार पाकिस्तान ने अपना छठा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला और इस मैच में हारिस सोहेल मैन ऑफ द मैच बने। उस (1992) वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अपना 7वां मैच (श्री लंका) के खिलाफ जीता था और आज भी जब वह न्यू जीलैंड खे खिलाफ अपना 7वां मैच खेलने उतरा है, तो वह मजबूत दिख रहा है। उसने पहले बैटिंग करने आई न्यू जीलैंड के 5 विकेट सिर्फ 83 रन पर ही समेट दिए हैं।
| 1992 विश्व कप में पाकिस्तान | 2019 विश्व कप में पाकिस्तान | |
| मैच 1 | हारा | हारा |
| मैच 2 | जीता | जीता |
| मैच 3 | कोई परिणाम नहीं | कोई परिणाम नहीं |
| मैच 4 | हारा | हारा |
| मैच 5 | हारा | हारा |
| मैच 6 | जीता | जीता |
| मैच 7 | जीता | ......इंतजार है |
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2J68Vwu






0 comments:
Post a Comment