Saturday, June 29, 2019

WC: अफगानिस्तान से हारते-हारते बचा पाकिस्तान

नई दिल्लीआईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के सांस रोक देने वाले मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर तक चले इस रोमांच मुकाबले में अफगानिस्तान ने 227 रनों का छोटा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान की गेंदबाजी के आगे संघर्ष करते नजर आई। वह तो इमाद वसीम ने आखिरी ओवरों में 54 गेंदों में 5 चौके की मदद से नाबाद 49 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं। अफगानिस्ता की पारी का रोमांचइससे पहले शाहीन अफरीदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भी अफगानिस्तान 9 विकेट पर 227 रन बना लिए। अफगानिस्तान के लिए शुरुआत में 200 के पार जाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन उसने पूरे 50 ओवर खेले और 9 विकेट खोकर 227 रन बनाए। अफरीदी ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी की और 10 ओवरों में 47 रन देकर चार विकेट लिए। इमाद वसीम ने 10 ओवरों में 48 रन दिए और दो सफलताएं अर्जित कीं। वहाब रियाज ने 8 ओवरों में 29 रन खर्च कर दो विकेट लिए। शादाब खान को एक विकेट मिला। अफगानी कप्तान गुलबदीन तेजी से रन बनाने की जुगत में थे, लेकिन अफरीदी ने 5वें ओवर की चौथी गेंद पर उनकी 15 रनों की पारी का अंत कर दिया, जिसमें तीन चौके शामिल थे। अगली ही गेंद पर अफरीदी ने हसमातुल्लाह शाहिदी को बिना खाता खोले पवेलियन भेज अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 27 रन कर दिया। दूसरे सलामी बल्लेबाज रहमत शाह सही बल्लेबाजी कर रहे थे। वह हालांकि इमाद वसीम की फिरकी में फंस कर 57 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 43 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाए हैं। इकराम अली खिल इस मैच में ऊपर बल्लेबाजी करने और उन्होंने असगर अफगानी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। असगर अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। उन्होंने लेग स्पिनर शादाब खान पर बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन बोल्ड हो गए। यहां टीम का स्कोर 121 था। चार रन बाद इमाद ने इकराम की 24 रनों की पारी का अंत पर अफगानिस्तान को पांचवां झटका दिया। मध्य के ओवरों में गेद थामने वाले वहाब रियाज ने मोहम्मद नबी (16) को आउट कर अफगानिस्तान को एक और बड़ा झटका दिया। नबी का विकेट 167 के कुल स्कोर पर गिरा। नाजीबुल्लाह जादरान ने अंत में संघर्ष किया। वह भी हालांकि अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और अफरीजी ने 202 के कुल स्कोर पर उनको पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 54 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 42 रन बनाए। राशिद खान (6) और हामिद हसन (1) जल्दी आउट हो गए। सामिउल्लह शेनवारी ने नाबाद 19 रन बना अफगानिस्तान को 227 का स्कोर दिया। उनके साथ मुजीब उर रहमान सात रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान की पारी का रोमांच छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम अफगानी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आई। मुजीब उर रहमान ने उसे पहला झटका पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर फखर जमां को बोल्ड करते हुए दिया। वह खाता नहीं खोल सके। हालांकि, इसके बाद इमाम उल हक और बाबर आजम ने 72 रनों की साझेदारी करते हुए पारी को संभाल लिया। इस साझेदारी को मोहम्मद नबी ने इमाम (36) को आउट करते हुए तोड़ा तो कुछ ही देर में बाबर आजम (45) भी चलते बने। अब टीम का स्कोर 81 रन पर 3 विकेट हो गया और पाक फिर संघर्ष की मुद्रा में आ गया। पाक को चौथा झटका मोहम्मद हफीज (19) के रूप में लगा तो टीम को स्कोर 121 रन पर 4 विकेट हो गया। पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले हारिस सोहेल 27 रन बनाकर राशिद खान के शिकार बने तो कप्तान सरफराज अहमद 18 रन पर रन आउट हो गए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RIlPol
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support