Tuesday, July 23, 2019

टेस्ट रैंकिंग: नंबर 1 पर विराट का जलवा कायम

दुबई भारतीय कप्तान ने सोमवार को जारी की गई आईसीसी की ताजा टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना नंबर एक स्थान कायम रखा है। भारतीय टीम ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी। कोहली के कुल 922 अंक हैं। न्यू जीलैंड के कप्तान 913 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और भारत के ही चेतेश्वर पुजारा के 881 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं। भारत पहले नंबर परटीम रैंकिंग की बात करें भारत पहले स्थान पर है और इसके बाद दूसरे स्थान पर न्यू जीलैंड और साउथ अफ्रीका तीसरे पायदान पर है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। देखें: बोलिंग के टॉप 10 में दो भारतीयटेस्ट गेंदबाजों की भारत करें तो दो भारतीय गेंदबाज टॉप 10 में शामिल हैं। रविंद्र जडेजा छठे और रविचंद्रन अश्विन 10वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दूसरे स्थान पर हैं। एंडरसन और पहले स्थान पर काबिज पैट कमिंस के बीच 16 अंकों का फासला है। तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा हैं। ऑलराउंडर्स की बात करें तो भारत के जडेजा तीसरे स्थान पर हैं। वेस्ट इंडीज के कप्तान जेसन होल्डर पहले और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे स्थान पर काबिज हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2GkHY7J
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support