नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान इंस्टाग्राम पर कमाई करने वाले खेल जगत की टॉप-10 हस्तियों में एकमात्र क्रिकेटर हैं। इस लिस्ट में विराट 9वें नंबर पर हैं, जबकि टॉप पर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर हैं। टॉप-3 पर फुटबॉलरों का कब्जा है। रोनाल्डो के बाद ब्राजील के फुटबॉलर और अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी का नंबर आता है। हॉपरएचक्यू डॉट कॉम (इंस्टाग्राम शेड्यूल टूल) के मुताबिक, कोहली ने इस सोशल मीडिया साइट पर अपनी एक पोस्ट से 158, 000 पाउंड की कमाई की। पढ़ें, कोहली सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और समय-समय पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। इसी के चलते वह फोटो-शेयरिंग सोशल मीडिया पोर्टल पर काफी लोकप्रिय भी हैं। कोहली के 36 मिलियन (3.6 करोड़) फॉलोअर्स हैं। मैदान पर आक्रामक अंदाज में रहने वाले कोहली फिलहाल वनडे और टेस्ट में टॉप रैंकिंग के बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप-2019 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंची। पढ़ें, विराट कोहली आगामी 3 अगस्त से वेस्ट इंडीज दौरे पर सीरीज खेलते नजर आएंगे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया इस सीरीज में 3 टी20 इंटरनैशनल, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। कोहली इस सीरीज में हर फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। देखें, टॉप-10 लिस्ट
| खिलाड़ी | खेल | कमाई (एक पोस्ट से) |
| क्रिस्टियानो रोनाल्डो | फुटबॉल | 784000 पाउंड (6.73 करोड़ रु) |
| नेमार | फुटबॉल | 580000 पाउंड (4.98 करोड़ रु) |
| लियोनल मेसी | फुटबॉल | 521000 पाउंड (4.47 करोड़ रु) |
| डेविड बैकहम | फुटबॉल | 287000 पाउंड (2.46 करोड़ रु) |
| लेब्रोन जेम्स | बास्केटबॉल | 219000 पाउंड (1.88 करोड़ रु) |
| रोनाल्डिन्हो | फुटबॉल | 206000 पाउंड (1.76 करोड़ रु) |
| गैरेथ बेल | फुटबॉल | 175000 पाउंड (1.50 करोड़ रु) |
| इब्राहिमोविच | फुटबॉल | 161000 पाउंड (1.38 करोड़ रु) |
| विराट कोहली | क्रिकेट | 158000 पाउंड (1.35 करोड़ रु) |
| लुईस सुआरेज | फुटबॉल | 148000 पाउंड (1.27 करोड़ रु) |
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32Qk39S






0 comments:
Post a Comment