लंदन विश्व कप सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को स्वदेश रवाना होगी । भारत को वर्षाबाधित सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 18 रन से हराया । बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'सभी खिलाड़ी अलग अलग जगहों पर हैं और 14 को लंदन से एक साथ रवाना होंगे । वे मुंबई पहुंचेंगे।' विश्व कप फाइनल भी रविवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा । इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि कुछ भारतीय खिलाड़ी विश्व कप के बाद ब्रेक ले सकते हैं । सभी की नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर है जिनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की अटकलें जोरों पर है । माना जा रहा है कि धोनी मुंबई से सीधे रांची रवाना होंगे। भारत को 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप दिलाने वाले धोनी फिनिशर की भूमिका नहीं निभा पाने के लिए आलोचना झेल रहे हैं ।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32mBgY9






0 comments:
Post a Comment