Monday, July 8, 2019

सचिन के वर्ल्ड रेकॉर्ड से केवल 27 रन दूर रोहित

नई दिल्ली शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय टीम के उपकप्तान सेमीफाइनल में बड़ा रेकॉर्ड बना सकते हैं। टूर्नमेंट के मौजूदा एडिशन में अब तक 5 शतक लगा चुके रोहित पहले अब दिग्गज के वर्ल्ड रेकॉर्ड से केवल 27 रन दूर हैं। रोहित जिस अंदाज में इस एडिशन में खेल रहे हैं, उससे लगता है कि वह हर बड़े रेकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। भारत और न्यू जीलैंड के बीच वर्ल्ड कप-2019 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। सचिन को पछाड़ सकते हैं रोहित सचिन के नाम के एक एडिशन में सर्वाधिक रन दर्ज हैं। उन्होंने 2003 के एडिशन में 11 मैचों में कुल 673 रन बनाए थे जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे। रोहित ने अब तक 8 मैच खेले हैं और वह कुल 647 रन बना चुके हैं जिसमें रेकॉर्ड 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं। यदि रोहित सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के खिलाफ 27 रन और बना लेते हैं तो वह इस वर्ल्ड रेकॉर्ड को तोड़ देंगे। पढ़ें, वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच पारी रन वर्ल्ड कप एडिशन
सचिन तेंडुलकर 11 11 673 2003
मैथ्यू हेडन 11 10 659 2007
रोहित शर्मा 8 8 647 2019
डेविड वॉर्नर 9 9 638 2019
शाकिब अल हसन 8 8 606 2019
महेला जयवर्दने 11 11 548 2007
700 बनाने वाले हो सकते हैं पहले क्रिकेटर रोहित शर्मा के निशाने पर एक और वर्ल्ड रेकॉर्ड होगा। यदि वह सेमीफाइनल मुकाबले में 53 रन बना लेते हैं तो वह वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 700 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। रोहित ने हालांकि वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का विश्व रेकॉर्ड बनाया था। पढ़ें, शतक जड़ते ही बनेगा वर्ल्ड रेकॉर्डहिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर रोहित यदि सेमीफाइनल में शतक जड़ देते हैं तो वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रेकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। रोहित फिलहाल सचिन तेंडुलकर के साथ वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटर हैं। सचिन के नाम भी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 6 शतक हैं लेकिन उन्होंने 6 वर्ल्ड कप में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, रोहित अपने करियर का दूसरा ही वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2L7E9qw
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support