नई दिल्लीइंग्लैंड ने वर्ल्ड कप के 'फिल्मी' फाइनल में न्यू जीलैंड को 'बाउंड्री' से हराकर पहली बार वनडे चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। इस मैच को लेकर सबसे अधिक चर्चा गप्टिल को उस थ्रो की हो रही है, जिसने इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को हीरो बना दिया है। दरअसल, इस ओवर थ्रो पर मिले 6 रन (दो रन दौड़कर, जबकि 4 रन बाउंड्री से) इंग्लैंड को मिले, जिसकी बदौलत मेजबान ने मैच को टाइ करा लिया। ..तो मिलने चाहिए थे 5 रन इस थ्रो पर मिले 6 रन को लेकर एक विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, स्पोर्ट्स वेबसाइट ESPN Cricinfo के अनुसार, इंग्लैंड को 5 रन दिए जा सकते थे, न कि 6 रन। 19.8 लॉ के अनुसार, फील्डर के हाथ से गेंद थ्रो होने से पहले बल्लेबाज अगर एक-दूसरे को क्रॉस कर चुके होते हैं और गेंद किसी वजह से बाउंड्री पार कर जाती है तो रन पूरा (दौड़ा हुआ रन और बाउंड्री से 4 रन) माना जाता है, लेकिन ऐसा नहीं होता है तो रन अधूरा ही माना जाएगा। इस वजह से अंपायरिंग पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यूं समझें उदाहरण के तौर पर अगर फील्डर ने तब थ्रो किया जब बल्लेबाज दूसरे रन के लिए दौड़ रहे हैं और एक-दूसरे को क्रॉस नहीं किए हैं, जबकि गेंद किसी अन्य फील्डर से नहीं रुकी और बाउंड्री पार कर गई तो दौड़ा हुआ दूसरा रन काउंट नहीं होगा। यानी दौड़कर लिया हुआ सिर्फ एक रन माना जाएगा और बाउंड्री के 4 रन मान्य होंगे। इसका मतलब बैटिंग टीम को 5 रन मिलेंगे। जैसा कि इस मैच में दावा किया जा रहा है। दूसरी ओर, हां, अगर यहां फील्डर के गेंद थ्रो करने से पहले दोनों बल्लेबाजों ने एक-दूसरे को क्रॉस कर लिया है तो दूसरा रन भी मान्य होगा। यानी बैटिंग टीम को 6 रन मिल जाएंगे। क्या हुआ था 50वें ओवर में (ट्रेंट बोल्ट: 14 रन, दो विकेट)- करिश्माई सिक्स और गप्टिल का ओवर थ्रो:अब बोल्ट को आखिरी ओवर में 15 रन बचाने की चुनौती मिली। ऐसे मोड़ पर स्टोक्स ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। बोल्ट की चौथी गेंद पर स्टोक्स ने दो रन लिए लेकिन मिडविकेट की तरफ से विकेटकीपर की तरफ फेंका गया गप्टिल का थ्रो स्टोक्स के बैट से टकराकर चार रन के लिए बाउंड्री के पार चला गया और इंग्लैंड को इस एक गेंद पर 6 रन मिल गए। 5वीं गेंद: अब आखिरी दो गेंदों पर इंग्लैंड को 3 रन चाहिए थे। बेन स्टोक्स ने यहां आदिल राशिद से काफी बातचीत की। जैसे ही गेंद को बेन स्टोक्स ने हल्के बल्ले से खेला दोनों रन के लिए दौड़ पड़े। पहला रन पूरा किया, लेकिन दूसरा रन पूरा नहीं कर सके। सेंटनर के थ्रो पर बोल्ट ने राशिद को रन आउट कर दिया, लेकिन वह निराश थे। दरअसल, स्ट्राइक फिर स्टोक्स के पास थी और आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे। आखिरी गेंद: नए बल्लेबाज मार्क वुड से फिर स्टोक्स ने काफी बातचीत की, जैसी कि राशिद के साथ की थी। बोल्ट की चतुराई भरी गेंद को स्टोक्स ने बड़ा शॉट न खेलकर हल्के हाथ से लॉन्ग ऑन की ओर धकेल दिया और रन के लिए दौड़ पड़े। पहला रन पूरा हुआ, जबकि मार्क वुड अगला रन पूरा नहीं कर सके और रन आउट हो गए। मैच टाइ हो गया था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xOdG8Q






0 comments:
Post a Comment