Wednesday, July 24, 2019

धोनी ने लगाया था विनिंग '6', बोलर ने लिया संन्यास

कोलंबोश्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान कुलशेकरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। कुलशेकरा चमिंडा वास और लसिथ मलिंगा के बाद श्रीलंका के तीसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 विश्व कप के फाइनल में कुलशेकरा पर ही छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई थी। 37 साल के कुलशेकरा ने 184 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 199 विकेट जबकि 58 टी20 मैचों में 66 विकेट चटकाए। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर 15 साल से अधिक समय का रहा। उन्होंने श्रीलंका की ओर से 21 टेस्ट में 48 विकेट भी हासिल किए। कुलशेकरा ने आखिरी बार जुलाई 2017 में हंबनटोटा में जिंबाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय मैच में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया। वह मार्च 2018 के बाद से किसी प्रतिस्पर्धी मैच में नहीं खेले हैं। कुलशेकरा ने 2014 विश्व टी20 में श्रीलंका की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाते हुए छह मैचों में 8 विकेट चटकाए थे। भारत के खिलाफ ढाका में फाइनल में उन्होंने 29 रन देकर एक विकेट चटकाया और इस दौरान युवराज सिंह उनके खिलाफ बड़े शॉट खेलने में नाकाम रहे। कुलशेकरा मार्च 2009 में आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बने और ब्रिसबेन में 2013 में उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 रन देकर पांच विकेट चटकाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OdZCAk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support