लीड्सभारतीय क्रिकेटर ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन में उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर शुरू से ही स्पष्ट रहा है और उन्हें सातवें नंबर पर खेलने के लिए कहा गया है। कार्तिक बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में केदार जाधव की जगह खेले। यह 2004 के बाद उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरी भूमिका को लेकर तस्वीर साफ रही है। मुझे नंबर-7 के अनुरूप बल्लेबाजी करनी है।’ उन्होंने कहा, ‘पहले बल्लेबाजी करने पर मेरा काम रनगति बढ़ाना है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि मैं कहां बल्लेबाजी करूंगा। हालात की समीक्षा करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।’ पढ़ें, कार्तिक ने खुशी जताई कि उन्हें विश्व कप में खेलने का मौका मिला। उन्होंने कहा, ‘मैं इस मौके का इंतजार कर रहा था। रन बनाने की भूख थी। बांग्लादेश के खिलाफ अपेक्षा के अनुरूप नहीं खेल सका लेकिन मुझे यकीन है कि आने वाले मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।’ उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की ताकत लक्ष्य का पीछा करना रही है। उन्होंने कहा, ‘हम लंबे समय से लक्ष्य का पीछा बखूबी करते आए हैं। दूसरी टीमें शायद इसलिए ऐसा नहीं कर पाती क्योंकि वे स्कोरबोर्ड के दबाव में आ जाती हैं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RXMZb1






0 comments:
Post a Comment