Friday, July 19, 2019

श्रीलंका दौरे से बाहर हुए मुर्तजा और सैफुद्दीन

ढाका बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शुक्रवार को चोटिल होने के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए। मुर्तजा की गैर मौजूदगी में अनुभवी सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल इस अहम दौरे पर टीम की कमान संभालेंगे। ‘क्रिकइंफो’ के अनुसार, मुर्तजा को श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होने से पहले हैमस्ट्रिंग में तकलीफ हुई जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। ऑलराउंडर भी पीठ की चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं होंगे। तेज गेंदबाज तकसीन अहमद और हरफनमौला खिलाड़ी फरहाद रजा दोनों चोटिल खिलाड़ियों की जगह लेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के चोटिल होने का मतलब है कि बांग्लादेश की टीम श्रीलंका दौरे पर उन चार खिलाड़ियों के बिना जाएगी जो विश्व कप में खेलने वाली टीम का हिस्सा थे। पढ़ें, बांग्लादेश के सीनियर फिजिशियन डॉ. देवाशीष चौधरी ने कहा, ‘यह बार-बार लगने वाली चोट है जिससे उबरने में लगभग तीन से चार सप्ताह लग सकते हैं। इसलिए मुर्तजा को एक महीने के लिए खेल गतिविधियों में भाग लेने से मना किया गया है।’ दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच 26 जुलाई को कोलंबो में खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2GlJkz1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support