Tuesday, July 23, 2019

एशेज: टेस्ट टीम की जर्सी पर भी नाम और नंबर

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली प्रतिष्ठित से टेस्ट क्रिकेट में बड़ा बदलाव होने की तैयारी की जा रही है। एएनआई एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज में खिलाड़ियों की सफेद जर्सी पर नाम और नंबर भी लिखे होंगे। ने इसकी पुष्टि कर दी है और अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की। वनडे और टी20 इंटरनैशनल फॉर्मेट में काफी समय से खिलाड़ियों की शर्ट पर नाम और नंबर लिखे होते हैं, लेकिन टेस्ट में पुराने रिवाज को ही चलाया जा रहा था। इंग्लैंड क्रिकेट के ट्विटर अकाउंट से की एक तस्वीर पोस्ट की गई है जिसमें उनकी शर्ट के पीछे उनका नाम और नंबर 66 लिखा है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी नाम और नबर वाली जर्सी पहनेंगे या केवल इंग्लैंड के खिलाड़ी ही इसे अपनाएंगे। इससे पहले रिपोर्ट आई थीं कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली एशेज सीरीज से क्रिकेट किट का मॉर्डन रूप देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस को हालांकि टेस्ट क्रिकेट में होने वाला यह बदलाव पसंद नहीं आया। कुछ फैंस ने इस पर आपत्ति जताई तो कुछ ने इस बदलाव को पसंद किया। बता दें कि वर्ल्ड कप चैंपियन इंग्लैंड आगामी एक अगस्त से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज खेलेगी। उससे पहले 24 जुलाई से लॉर्ड्स मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच भी खेलेगी। आईसीसी का पूर्ण सदस्य बनने के बाद यह आयरलैंड का ओवरऑल दूसरा टेस्ट मैच होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yfBQcB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support