Monday, July 1, 2019

इंग्लैंड से हारः धोनी की पारी से गांगुली और नासिर भी हैरान

बर्मिंगमविकेटकीपर एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर हैं। इस बार वह रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पारी के कारण निशाने पर आए हैं। अब धोनी की पारी पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने सवाल उठाए हैं। धोनी इस मैच में 31 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम इंडिया 31 रनों से इस मैच को हार गई थी। 338 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 50 ओवर में 5 विकेट पर 306 रन ही बना सकी। इस मैच में धोनी की रणनीति पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस मैच में कॉमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा, 'मेरे पास इसके लिए कोई सफाई नहीं है। आप मुझसे सवाल पूछेंगे लेकिन मैं नहीं बता सकता कि यह एक-एक रन क्यों ले रहे हैं। लेंथ और बाउंस ने भी भारतीय बल्लेबाजों को छकाया है। आप 338 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं लेकिन आपके अंत में 5 विकेट बचते हैं, यह सही नहीं है। यह मानसिकता और आप मैच को किस तरह से देखते हैं, उसकी बात है। संदेश साफ होना चाहिए। गेंद कहां आ रही है या कहां से आ रही है, यह बात मायने नहीं रखती। आपको इस समय सिर्फ चौके-छक्के चाहिए।' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी धोनी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'मैं पूरी तरह से हैरान हूं। चल क्या रहा है। भारत को यह नहीं चाहिए। उन्हें रन चाहिए। वे कर क्या रहे हैं? भारत के कुछ प्रशंसक मैदान छोड़कर जा रहे हैं। निश्चित ही वो धोनी को बड़े शॉट्स लगाते देखना चाहते हैं। यह विश्व कप मैच है। इसकी दो शीर्ष टीमें खेल रही हैं। भारतीय प्रशंसक चाहते हैं कि उनकी टीम कुछ ज्यादा करे। वह चाहते हैं कि उनकी टीम लड़ाई लड़े। जीत के लिए जोखिम ले।'पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी धोनी के रुख को हैरान करने वाला बताया है। गौरतलब है कि टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद धोनी का बचाव किया था। कोहली ने कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि धोनी काफी कोशिश कर रहे थे, लेकिन बाउंड्री नहीं लगा पा रहे थे। इंग्लैंड के गेंदबाज भी अच्छी जगह गेंदबाजी कर रहे थे और गेंद भी रुककर आ रही थी, इसलिए अंत में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो रहा था।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KPloId
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support