वॉशिंगटन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी-अमेरिकियों से वादा किया है कि ब्रिटेन में हाल में संपन्न में राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद वह 'दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम' तैयार करने की योजना पर काम कर रहे हैं। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान रविवार को वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल वन एरेना में जुटे पाकिस्तानी-अमेरिकियों को संबोधित कर रहे थे। हाल में संपन्न आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के लचर प्रदर्शन के संदर्भ में इमरान ने कहा कि उन्होंने टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को लाकर उसे अगले टूर्नमेंट तक दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पाकिस्तान को 1992 में अपनी कप्तानी में विश्व कप दिलाने वाले इमरान ने कहा, 'मेरे शब्द याद रखना।' इमरान ने हालांकि अपनी योजना के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी। इमरान अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर गए हैं और सोमवार को उनके वाइट हाऊस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने का कार्यक्रम है। उन्होंने 16 जून को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए हार का डर भुलाने की राष्ट्रीय टीम को सलाह दी थी और कहा था कि हार के डर के कारण नकारात्मक और रक्षात्मक रणनीति बनती है। पाकिस्तान हालांकि भारत के खिलाफ यह मैच हार गया था और सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर पाया था। पाकिस्तान लीग तालिका में 5वें स्थान पर रहा था। इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप जीता था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32IocN6






0 comments:
Post a Comment