लीड्स आईसीसी विश्व कप 2019 के अपने आखिरी मुकाबले में आज हेडिंग्ले मैदान पर अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें काफी पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं और अब इनके लिए यह मैच साख की लड़ाई बन गया है। वेस्ट इंडीज ने एक मैच जीता है। उसने पहले मैच में पाकिस्तान को एकतरफा मात दी थी लेकिन इसके बाद उसे जीत नसीब नहीं हुई। ऑस्ट्रेलिया, न्यू जीलैंड के खिलाफ वह जीत की तरफ जाती दिख रही थी, लेकिन अपनी गलतियों के कारण वह जीत से दूर रही। अफगानिस्तान ने भी कुछ मैचों में अच्छी प्रतिस्पर्धा दिखाई लेकिन जीत के लिए जरूरी संयम वो दिखा नहीं सकी। यह टीम जब वर्ल्ड कप में आई थी तब उम्मीद थी कि एक दो बड़े उलटफेर करेगी। यह उम्मीद धराशाई हो गई। आखिरी मैच में उसके पास जीत हासिल करने का अवसर है, लेकिन किसी भी लिहाज से वेस्ट इंडीज का सामना करना उसके लिए आसान नहीं होगा। चिंता वेस्ट इंडीज को भी होगी। उसका कारण अफगानिस्तान का मजबूत स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है, जिसमें राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे नाम हैं। पढ़ें- स्पिन बोलिंग विंडीज के तूफानी बल्लेबाजों की कमजोरी रही है जिनके खिलाफ तेजी से रन बनाने के प्रयास में विकेट जल्दी गिरते हैं। ऐसे में क्रिस गेल, शाई होप, निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमेयर, कार्लोस ब्रेथवेट को अफगानिस्तान के खिलाफ संभल कर खेलना होगा। साथ ही उतना ही चौकन्ना अफगानिस्तान को भी रहना होगा क्योंकि अगर विंडीज की बल्लेबाजी चल निकली तो अफगानिस्तान के फील्डर सिर्फ सीमा रेखा के पार से गेंद उठाने के लिए होंगे। पढ़ें: विंडीज की गेंदबाजी में इस विश्व कप में एक नाम चर्चा का विषय रहा। वो हैं शेल्डन कॉटरेल। इस युवा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और ओशाने थॉमस ने उनका बखूबी साथ दिया है। केमर रोच और शेनन गैब्रिएल टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ कौन खेलेगा यह मैच के दिन ही पता चलेगा। अगर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की बात की जाए तो नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी और हजरतुल्लाह जाजई पर काफी कुछ निर्भर रहेगा। पढ़ें: कप्तान गुलबदीन नैब को भी बल्ले तथा गेंद दोनों से अपना योगदान देना होगा। दोनों टीमों में माद्दा है कि वो एक दूसरे को हरा सकें लेकिन दबाव के पलों में जिस टीम ने संयम से काम लिया उसकी जीत की संभावनाएं ज्यादा हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XLrIXh






0 comments:
Post a Comment