अरानी बसु और आलोक सिन्हा, नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने माना कि जब कोई टीम वर्ल्ड कप में इस तरह हारकर बाहर होती है तो उसे स्वीकार करना काफी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा, 'आप सोकर उठते हो और सोचते हैं कि आपने कुछ ज्यादा गलत नहीं किया लेकिन आप बाहर हो गए हैं।' कोहली इंग्लैंड से लौटने के बाद पहली बार इस मामले पर जवाब देते नजर आए। के कप्तान ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, 'जब आपको खुद पर भरोसा होता है और सभी खिलाड़ी बहुत अच्छा कर रहे हैं, लेकिन अचानक आपको पता चलता है कि आप बेहतर नहीं रहे। यह पचाना काफी मुश्किल है क्योंकि आप भी जानते हो कि आपने ज्यादा गलतियां नहीं की जिससे आप टूर्नमेंट से बाहर हो जाएं।' पढ़ें, वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में मिली हार पर विराट ने कहा, 'जब आप गलती करते हो तो आप उनकी जिम्मेदारी ले सकते हो लेकिन जब आप बाजी जीत रहे होते हो, तब इस हार को स्वीकारना काफी मुश्किल होता है।' भारत का वर्ल्ड कप 2019 में प्रदर्शन शानदार रहा और टीम लीग तालिका में टॉप पर रही लेकिन सेमीफाइनल में उसे न्यू जीलैंड से हारकर बाहर होना पड़ा। उन्होंने कहा, 'नियमितता और सफलता कुछ नहीं है, केवल चीजों को दिन-प्रतिदिन करने की बात है। यह काफी बोरियत भरा है और थोड़ा मुश्किल है।' पढ़ें, विराट ने कहा, 'जब मैं बड़ा हो रहा था, मैंने काफी गलतियां की। मेरा ध्याना जल्दी से भंग हो जाता था और मैं सही से फोकस नहीं कर पाता था। फिर मैंने खुद को तैयार किया। मेरी जिंदगी में लक्ष्य वही है जो मुझे और मेरी पत्नी का हमारे परिवारों ने पालन-पोषण किया, वही हम चाहते हैं। वही चीजें हमारी प्राथमिकता बन जाती हैं। आपको यह समझना होगा कि यह सब एक दिन तो खत्म होना है।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MhBDOj






0 comments:
Post a Comment