Thursday, July 18, 2019

भारतीय महिला टीम के स्पिन सलाहकार होंगे हिरवानी

नई दिल्ली भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के स्पिन कोच देश की महिला टीम के साथ सलाहकार के तौर पर काम करेंगे। भारत के लिए 17 टेस्ट और 18 वनडे खेल चुके हिरवानी चुनिंदा दौरों पर टीम के साथ जाएंगे। भारत की टी20 कप्तान ने हाल ही में टीम के लिए स्पिन कोच की जरूरत पर जोर दिया था। भारतीय टीम में पूनम यादव, एकता बिष्ट और दीप्ति शर्मा जैसी स्पिनर हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘यह पूर्णकालिक भूमिका नहीं है क्योंकि वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के साथ व्यस्त हैं। वह टीम के साथ कुछ दौरों पर जाएंगे। हाल ही में उन्होंने एनसीए में टीम के शिविर में भी काम किया।’ टीम को बल्लेबाजी कोच की जरूरत नहीं है क्योंकि भारत के पूर्व बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन टीम के कोच हैं। टीम के एक सूत्र ने कहा, ‘पुरुष टीम की तरह महिला टीम के लिए भी पूरे सहयोगी स्टाफ की जरूरत है।’ भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में अगले साल फरवरी मार्च में विश्व कप खेलना है। भारत ने मार्च से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और अब सितंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ObqDEm
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support