Friday, July 5, 2019

अंतिम लीग मैच में आज श्रीलंका से भिड़ेगा भारत

लीड्स भारतीय क्रिकेट टीम आज यहां के हेडिग्ले मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2019 का अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी। भारत पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है जबकि श्रीलंका अंतिम 4 की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में इस मैच के परिणाम से अंतिम 4 पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन आत्मविश्वास के हिसाब से भारत के लिए यह मुकाबला अहम है। वहीं, श्रीलंका जीत के साथ विश्व कप से विदाई लेने के मूड में है। भारत की नजरें साथ ही इस मैच में जीत हासिल कर लीग दौर का अंत शीर्ष स्थान पर रहकर करने की होंगी। इसके लिए हालांकि उसे शनिवार को ही ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया की हार की दुआ करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया अभी 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है तो वहीं भारत 13 अंकों के साथ दूसरे। पढ़ें- भारत अगर श्रीलंका पर जीत हासिल करता है तो उसके 15 अंक होंगे लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया भी अपना मैच जीत जाती है तो उसके 16 अंक होंगे और वह लीग दौर का अंत पहले स्थान के साथ करेगी। श्रीलंका से भारत को संभलकर रहना होगा क्योंकि यह टीम इंग्लैंड जैसी टीम को मात दे चुकी है। पढ़ें: इस मैच में उसके पास खोने को कुछ नहीं है इसलिए साख बचाने के लिए वह पूरे दम से भारत को मात देने की फिराक में होगी। भारत के लिए यह मैच अपनी गलतियों को सुधारने वाला मैच है जो बीते दो-तीन मैचों में देखने को मिली हैं। नंबर-4 की समस्या अभी भी बरकरार है। युवा ऋषभ पंत ने यहां कदम रखने के बाद ज्याद प्रभावित नहीं किया। लेकिन अगर कायदे से देखा जाए तो पंत ने सिर्फ दो मैच ही इस नंबर पर खेले हैं। मध्य क्रम की चिंता भी भारत के लिए बड़ी है। पढ़ें: रोहित शर्मा और कप्तान अगर विफल होते हैं तो टीम का संभलना मुश्किल हो जाता है। गेंदबाजी में एक बदलाव हो सकता है। पिछले मैच में टीम में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक के स्थान पर हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को टीम में मौका दिया जा सकता है। विजय शंकर के स्थान पर टीम में मयंक अग्रवाल को शमिल किया गया है। श्रीलंका के खिलाफ मयंक वनडे पदार्पण कर पाते हैं या नहीं यह देखना होगा। गेंदबाजी में अगर वैसे देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी अच्छा कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल ने भी प्रभावित किया है। पिछले मैच में कुलदीप नहीं खेले थे वह दोबारा टीम में शामिल किए जा सकते हैं इसकी संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/329YhgT
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support