नई दिल्ली 2019 में इंग्लैंड से मिली हार का पॉइंट्स टेबल पर भले असर नहीं पड़ा, लेकिन इसकी वजह से भारत से वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड नंबर वन का ताज छिन गया है। अब बांग्लादेश के साथ होनेवाले मैच में टीम वर्ल्ड नंबर 2 के रूप में भिड़ेगी। अब अगर टीम इंडिया बांग्लादेश से जीतती है तो उसके दो फायदे होंगे। पहला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में एंट्री और दूसरा वर्ल्ड कप नंबर 1 का ताज फिर उनके सिर होगा। दरअसल, रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रही इंग्लैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारत 5 विकेट के नुकसान पर 306 रन ही बना सका था। यह मैच भारत 31 रनों से हार गया था। इस मैच की वजह से इंग्लैंड जो अबतक नंबर दो पर थी वह नंबर वन पर आ गई। आईसीसी वनडे क्रिकेट रेटिंग्स (पुरुष) की बात करें तो फिलहाल इंग्लैंड 123 अंक के साथ पहले नंबर पर है। वहीं 122 पॉइंट्स के साथ भारत दूसरे नंबर पर है। तीसरी नंबर पर न्यू जीलैंड (113), चौथे पर ऑस्ट्रेलिया (113) और पांचवे पर साउथ अफ्रीका (109) है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2J3XoyP






0 comments:
Post a Comment