Wednesday, July 24, 2019

टीम इंडिया की जर्सी पर ओप्पो की जगह लेगा बायजू

के श्रीनिवास राव, मुंबई टीम इंडिया की जर्सी पर सितंबर से आपको नया नाम देखने को मिलेगा। अभी तक भारतीय टीम की जर्सी पर चीनी मोबाइल फोन की कंपनी का नाम अंकित है। ओप्पो ने मार्च 2017 में 5 साल के लिए 1,079 करोड़ रुपये में यह अधिकार खरीदा था। अब वह बेंगलुरु की ऑनलाइन ट्यूटोरियल फर्म के लिए यह जगह छोड़ रहा है। पढ़ें- हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार ओप्पो यह जगह खाली करके यह अधिकार बायजू को देने वाला है क्योंकि 2017 में खरीदा गया यह अधिकार उसे काफी खर्चीला लग रहा है। अब सिर्फ आने वाले वेस्ट इंडीज दौरे तक ही ओप्पो का नाम टीम इंडिया की जर्सी पर लिखा हुआ मिलेगा। जैसे ही भारत का साउथ अफ्रीका दौरा शुरू होगा, बायजू का जर्सी पर कब्जा हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस पर काम शुरू भी हो गया है। पढ़ें- BCCI को नहीं कोई नुकसान बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'इससे बीसीसीआई को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। बीसीसीआई को बाकी का पैसा बायजू से मिलेगा। यह अधिकार 31 मार्च 2022 तक जारी रहेगा।' सूत्र ने बताया कि ओप्पो ने अपने नुकसान को कम करने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने बायजू को अधिकार दे दिए हैं। वे बायजू को बीसीसीआई को पूरी रकम चुकाने के लिए पैसों की मदद भी करेंगे। पढ़ें- बायजू की स्थापना केरल के उद्यमी बायजू रविंद्रन ने की है और इंडस्ट्री में इसकी कीमत 38,000 करोड़ रुपये की है। थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड इसकी पैरंट कंपनी है। बायजू शुरू करने के लिए इसे साल 2013 में सीड फंडिंग मिली थी। मौजूदा वित्त वर्ष में इसे ग्लोबल इंवेस्टर्स से जिसमें चान-जकरबर्ग भी शामिल हैं, 750 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिलने की संभावना है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LEkzST
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support