नई दिल्लीआईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के तहत लीड्स मैदान में जब भारत और श्री लंका के बीच मैच शुरू हुआ तो सभी की निगाहें एक खास चेहरे को ढूंढ रही थीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम की 87 वर्षीय सुपरफैन की। मैच शुरू होने के कुछ ही देर बाद बीसीसीआई ने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर उनकी एक तस्वीर शेयर की। बीसीसीआई ने लिखा कि जैसा कि कप्तान ने टिकट का वादा किया था और वह यहां हैं। सुपरफैन चारुलता जी अपनी फैमिली के साथ मैच का लुत्फ उठाइए। बीसीसीआई ने उनकी तस्वीर के साथ ही विराट कोहली का एक पत्र भी पोस्ट किया। उसमें लिखा था, 'डियर चारुलता जी, हमारी टीम के प्रति आपका प्यार और जज्बा देखना बहुत ही प्रेरणादायक है। अपनी फैमिली के साथ ही मैच का लुत्फ उठाइए। बहुत सारा प्यार।' तस्वीर में वह अपनी फैमिली मेंबर के साथ टीम इंडिया की ब्लू जर्सी पहने दिख रही हैं। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चारुलता की तस्वीरें और विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। बहुत पुरानी फैन हैं चारुलता वीलचेयर पर बैठकर हाथ में तिरंगा थामे यह 87 वर्षीय फैन चारुलता पटेल सोशल मीडिया पर छा गई थीं। मैच जीतने के बाद खुद रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली उनसे मिलने के लिए गए थे, जिसके बद चारुलता ने कहा था कि वह टीम इंडिया को चीयर करती रहेंगे और उसके वर्ल्ड चैंपियन बनने की भगवान से कामना करेंगी। बता दें कि टीम इंडिया के लिए चियर करने का उनका यह सिलसिला काफी पुराना है। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने जब 1983 में वर्ल्ड कप जीता था, तब भी चारुलता दर्शकों के बीच थीं। विराट और आनंद महिंद्रा ने किया था टिकट का वादा बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान जब टीम इंडिया को इनके बारे में पता चला तो कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा उनसे मिलने पहुंचे। उनके उत्साह को देखकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी इतने उत्साहित हुए को खुद को उनके लिए करने से खुद को नहीं रोक पाए। विराट ने उनसे कहा कि मैं आगे के वर्ल्ड कप मैचों में भी आपको देखना चाहूंगा, मैं आपको टिकट दूंगा। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी उन्हें टिकट देने की पेशकश की थी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XzmkY8






0 comments:
Post a Comment