के. श्रीनिवास राव, मुंबई भारत को अपनी कप्तानी में 2011 वर्ल्ड कप दिला चुके वेस्ट इंडीज दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे। इसका मतलब यह नहीं है कि वह क्रिकेट से संन्यास का मन बना रहे हैं। वर्ल्ड कप-2019 के बाद यह माना जा रहा था कि धोनी रिटायरमेंट का फैसला कर सकते हैं। धोनी विंडीज दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं लेकिन वह टीम को अभी बदलाव के इस दौर में मदद करेंगे। धोनी ने अपने करियर का चौथा वनडे वर्ल्ड कप खेला और यह माना जा रहा था कि वह इसके बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। पढ़ें, सूत्रों ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि धोनी टीम के साथ विदेशी दौरे और घरेलू सीरीज में पहले विकेटकीपर के तौर पर नहीं जाएंगे। उनकी जगह टीम में लेंगे और जब तक वह पूरी तरह जिम्मेदारी नहीं संभाल लेते, उनको तैयार किया जाएगा। इस दौरान धोनी उनकी मदद करेंगे। 'प्लेइंग-X1 का हिस्सा नहीं 'सूत्रों ने बताया कि धोनी ने खुद को साबित किया है, वह इस तरह के शख्स हैं जो रिटायरमेंट के सवाल पर 'कब' के बजाय 'क्यों' जैसा सवाल करता है। उन्होंने कहा कि वह रिटायरमेंट लेंगे, लेकिन जल्दी क्या है। सूत्रों ने साथ ही कहा कि धोनी टीम में 15 में शामिल रह सकते हैं, लेकिन 11 का हिस्सा नहीं होंगे। वेस्ट इंडीज दौरे के लिए नैशनल सिलेक्शन कमिटी की बैठक गुरुवार को होनी है। कार्तिक भी रहेंगे साथपंत से सीनियर दिनेश कार्तिक भी टीम का सदस्य रहेंगे, लेकिन यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है कि उन्हें कितना फिट समझा जाएगा। तमिलनाडु के इस 34 वर्षीय क्रिकेटर को वर्ल्ड कप-2019 में टीम इंडिया का सदस्य बनाया गया था, लेकिन उन्हें धोनी की जगह मौका देने के बारे में विचार नहीं किया जा रहा है। पढ़ें, पंत पर काम करने की जरूरत युवा ऋषभ पंत को अगले साल होने वाले वर्ल्ड टी20 के लिए तैयार करने की जरूरत है। सूत्रों ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड टी20 के समय 23 साल के हो जाएंगे। उन्होंने अपनी प्रतिभा को साबित किया है लेकिन कुछ काम करने की जरूरत है। एक साल का समय इस बदलाव के लिए काफी है। आईपीएल टीम से जु़ड़े रहेंगे आईपीएल से जुड़े सूत्रों ने कहा कि साल 2018 में तीन साल के लिए क्रिकेटरों के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया गया था। धोनी चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान हैं और टीम की रीढ़ हैं। सूत्रों ने कहा, 'धोनी इस तरह से नहीं रिटायरमेंट ले सकते। वह सुपर किंग्स की रीढ़ हैं। भारतीय टीम ही नहीं, उन्हें वहां भी बदलाव के दौर से गुजरना होगा। वह पिछले 10 साल से टीम के साथ हैं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2M129vb






0 comments:
Post a Comment