Saturday, July 27, 2019

तीनों फॉर्मेट में एक टीम: गांगुली से असहम कांबली

नई दिल्लीभारतीय टीम के पूर्व कप्तान का मानना है कि हर प्रारूप में एक ही तरह के खिलाड़ियों को शामिल किया जाना चाहिए ताकि टीम में लय बनी रहे और टीम के अंदर आत्मविश्वास आए, लेकिन उनके पूर्व साथी बिल्कुल अलग राय रखते हैं। कांबली का कहना है कि प्रारुप से हिसाब के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चुनाव किया जाना चाहिए। वेस्ट इंडीज दौरे के लिए हाल ही में भारतीय टीम का ऐलान हुआ था और इसके बाद गांगुली ने कहा था कि तीनों प्रारुप के लिए एक ही तरह की टीम चुनी जानी चाहिए। टीम चयन पर कांबली ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं प्रारूप के हिसाब से खिलाड़ियों को चुनने में विश्वास रखता हूं। हमें प्रारुप के हिसाब से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनने चाहिए और उनके साथ खेलना चाहिए। इससे भारतीय टीम को खिलाड़ी बचाने में मदद मिलेगी और प्रबंधन खिलाड़ियों को बड़ी सीरीज के लिए उपयोग में ले सकेगा। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया इसके मुख्य उदाहरण हैं।’ गांगुली का क्या है कहना? एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति ने विंडीज दौर के लिए जब टीम का ऐलान किया था तब गांगुली ने ट्वीट कर लिखा था, ‘समय आ गया है कि भारतीय चयनकर्ता सभी प्रारुपों के लिए एक ही तरह की टीम चुनें... कुछ खिलाड़ी सभी प्रारुप में खेल रहे हैं... महान टीमों के पास निरंतर खेलने वाले खिलाड़ी होते हैं।' उन्होंने लिखा- यह सभी को खुश करने वाली बात नहीं है बल्कि देश के लिए सर्वश्रेष्ठ चुनने वाली बात है। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो सभी प्रारुप में खेल सकते हैं। शुभमन गिल और अंजिक्य रहाणे को वनडे टीम में न देखकर हैरान हूं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Om9kR8
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support