Tuesday, July 9, 2019

उम्मीद है फाइनल में भगवान हमारा साथ देगा: शास्त्री

मैनचेस्टरभारत के कोच का मानना है कि विश्व कप लीग चरण में मेजबान टीम के खिलाफ हार के दौरान भगवान इंग्लैंड के साथ था लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर टूर्नमेंट के फाइनल में दोनों टीमें दोबारा भिड़ती हैं तो वह उनके साथ होगा। भारत अगर पहले सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड को हरा देता है तो खिताबी मुकाबले में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। भारत ने लीग चरण में सात जीत के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इंग्लैंड एकमात्र टीम थी जिसने लीग चरण के दौरान भारत को हराया था। खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे इंग्लैंड ने करो या मरो के मुकाबले में भारत को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखी थी। आईसीसी द्वारा पोस्ट किए गए विडियो में शास्त्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उस दिन भगवान इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में था। उम्मीद करता हूं कि अगर हम अगले मैच में इंग्लैंड से खेलेंगे तो वह हमारे ड्रेसिंग रूम में होगा।’ शास्त्री ने टूर्नमेंट के मौजूदा शीर्ष स्कोरर रोहित शर्मा की भी जमकर तारीफ की जो टूर्नमेंट में पांच शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘रोहित महानतम एकदिवसीय खिलाड़ियों में से एक है। वह इस प्रतियोगिता में रन बनाता या नहीं, वर्षों से उसके रिकार्ड पर नजर डालिए। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीन दोहरे शतक।’ शास्त्री ने कहा, ‘किसी ने ऐसा नहीं किया है। शीर्ष क्रम में उसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उसकी फार्म हैरानी की बात नहीं है। इस तरह की फार्म में आने के लिए अगर वह विश्व कप को चुनता है तो कोच के रूप में मुझे खुशी होगी।’ रोहित की फॉर्म का भारत को फायदा हुआ हैं। उन्होंने सेमीफाइनल से पहले लगातार तीन शतक जड़े हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में रोहित के शतक को उनके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन में से एक बताते हुए शास्त्री ने कहा, ‘वह कड़ा विकेट था। गेंद समान गति से नहीं आ रही थी (साउथ अफ्रीका के खिलाफ)। इसलिए मैंने सोचा कि यह रोहित के सभी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतकों में विशेष पारी है। मुझे लगता है कि यह उसकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xBqT4A
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support