Saturday, July 6, 2019

रोहित का धोनी को बर्थडे मैसेज, छूटे हंसी के फव्वारे

हेडिंग्ले भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान शनिवार को टीम की श्रीलंका पर जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी मजाकिया मूड में नजर आए। भारत ने अपने हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए अपने आखिरी ग्रुप मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हराया। इसके बाद शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए। इस विश्व कप में रेकॉर्ड पांच शतक जमा चुके रोहित से महेंद्र सिंह धोनी के 38वें जन्मदिन के बारे में भी सवाल पूछा गया। रोहित ने पत्रकारों ने पूर्व कप्तान के लिए 'कुछ कहने' को कहा। रोहित पहले तो थोड़ा असहज हुए लेकिन इसके बाद उन्होंने एक मजेदार जवाब दिया, जिससे मीडिया रूम में सब हंसने लगे। रोहित ने रिपोर्टर से कहा, 'आप किसी को बर्थडे पर क्या कहते हैं? सिर्फ हैपी बर्थडे सही बात है न?' रोहित ने कहा, 'हम कल सफर करेंगे, कहां यह नहीं पता। हम मैनचेस्टर जाएंगे या बर्मिंगम। हम उस हिसाब से बस में केक काटेंगे। हम आपको फोटो भेज देंगे।' भारतीय टीम को ग्रुप में अपनी स्थिति के लिए ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के मैच के नतीजे पर निर्भर रहना था। इससे पहले रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपनी 27वीं वनडे सेंचुरी लगाई। यह इस विश्व कप में उनकी पांचवीं सेंचुरी थी। उन्होंने कुमार संगाकारा के रेकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने एक वर्ल्ड कप में चार सेंचुरी लगाई थीं। रोहित ने इसके साथ ही एक विश्व कप में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। सचिन तेंडुलकर, मैथ्यू हेडन और शाकिब अल हसन इस सूची में शामिल हैं। 2019 वर्ल्ड कप में शाकिब 600 से ज्यादा बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे। एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम है। जिन्होंने 2003 के विश्व कप में 673 रन बनाए थे। रोहित ने इस विश्व कप में 647 रन बना लिए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/325r3z8
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support