लंदनमार्टिन ने अपने बेहतरीन थ्रो पर को रन आउट कर वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का पासा पलट दिया था लेकिन न्यू जीलैंड के इस बल्लेबाज का मानना था कि तब किस्मत ने उनका साथ दिया, जो गेंद सीधे विकेट पर लग गई थी। धोनी 49वें ओवर में रन आउट हुए जिससे भारत की बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच में संभावनाएं भी समाप्त हो गईं। भारत ने यह मैच 18 रन से गंवाया था। गप्टिल ने आईसीसी के सोशल मीडिया पर जारी किए गए विडियो में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि गेंद वास्तव में मेरी तरफ आ रही थी। मैं जल्द से जल्द से गेंद के पास पहुंचना चाहता था। एक बार गेंद पर नियंत्रण बनाने के बाद मैंने सोचा कि यह वास्तव में बहुत सीधा है।' पढ़ें, उन्होंने कहा, 'किस्मत साथ में थी जो सीधा थ्रो विकेटों पर जाकर लगा। हम भाग्यशाली थे, जो वह (धोनी) रन आउट हो गए।’ भारत को इस मैच में 240 रन का टारगेट मिला था, लेकिन टीम इंडिया 49.3 ओवर में 221 रन पर ऑलआउट हो गई। रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 77 और धोनी ने 50 रन का योगदान दिया लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NRmsxA






0 comments:
Post a Comment