Friday, July 5, 2019

फिटनेस बड़ा मसला, संघर्ष कर रहे खिलाड़ी: गुलबदीन

लीड्सअफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नैब ने विश्व कप में अपनी टीम के लगातार लचर प्रदर्शन के बाद विश्व क्रिकेट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच फिटनेस के महत्व पर जोर दिया। अफगानिस्तान ने विश्व कप में अपने सभी 9 मैच गंवाए। पूरे टूर्नमेंट के दौरान उसने कुछ मैच जीतने की उम्मीद तो जगाई लेकिन टीम कामयाबी हासिल नहीं कर सकी। उसे गुरुवार को अपने आखिरी मैच में वेस्ट इंडीज से 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। गुलबदीन ने कहा, ‘फिटनेस बड़ा मसला है, लड़के (साथी क्रिकेटर) संघर्ष कर रहे हैं। अगर आप पेशेवर क्रिकेट खेल रहे हैं तो आपको हर विभाग में फिट होना चाहिए। अगर आप फिट नहीं हैं तो कुछ भी अच्छा नहीं होगा।’ देखें, उन्होंने कहा, ‘हमने इस में काफी कुछ सीखा है और जानते हैं कि हमें सुधार करने के लिए क्या करना है। हम सकारात्मक पहलुओं पर गौर करके कड़ी मेहनत जारी रखेंगे। हमने कम समय में एक टीम के रूप में काफी कुछ हासिल किया है तथा इस वर्ल्ड कप के बाद हमारे लिए इस खेल (क्रिकेट) का अंत नहीं हो रहा है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32c73e7
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support