Thursday, July 18, 2019

लंबे समय तक भुला नहीं सकूंगा विश्व कप की हार : बोल्ट

ऑकलैंड बराबरी की टक्कर के बावजूद ‘बाउंड्री की गिनती’ के आधार पर से वंचित रह जाने का गम न्यू जीलैंड के खिलाड़ियों के लिए भुला पाना आसान नहीं है और सब अपने अपने तरीकों से इससे उबरने की कोशिश में हैं। इस बीच तेज गेंदबाज अपने पालतू कुत्ते के साथ सागर किनारे टहलकर दिल हल्का करेंगे। विश्व कप में 17 विकेट लेने वाले बोल्ट इन सवालों के बीच स्वदेश लौटे हैं कि लगातार दूसरा विश्व कप फाइनल हारने की पीड़ा से वह कैसे उबरेंगे। बोल्ट ने कहा, ‘मैं चार महीने में पहली बार घर जाऊंगा। शायद अपने कुत्ते को लेकर समुद्र किनारे सैर को जाऊं और इसे भुलाने की कोशिश करूं। मुझे यकीन है कि वह मुझसे नाराज नहीं होगा।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘इस हार को इतनी जल्दी नहीं भूल सकेंगे। आने वाले काफी साल तक यह नासूर बनकर टीस देती रहेगी।’ इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप फाइनल में निर्धारित ओवरों और सुपर ओवर में भी स्कोर बराबर रहने के बाद चौकों छक्कों की गिनती के आधार पर न्यू जीलैंड हार गया। 49वां ओवर नहीं भूल पा रहे बोल्ट ने कहा कि वह 49वां ओवर नहीं भूल पा रहे हैं जिसमें उन्होंने जिम्मी नीशाम की गेंद पर बेन स्टोक्स का कैच लिया लेकिन पैर सीमारेखा से टकरा गया। उन्होंने कहा, ‘मैं उसे भुला नहीं पा रहा हूं। हम अजीब हालात में वह मैच हारे।’ फैंस से मांगी माफी यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि टीम छली गई, उन्होंने ना में जवाब दिया। अपने कप्तान केन विलियमसन की तरह गरिमा का परिचय देते हुए बोल्ट ने कहा, ‘दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों में निराशा है। हमने सभी को निराश किया। हम सभी से माफी मांगते हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xZ5B0N
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support