नई दिल्ली भारतीय स्पिनर ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) के मुकाबले में ऐसी गेंद फेंकी, जिसे देखकर सभी हैरान हो गए। अश्विन की यह गेंद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। में डिंडीगुल ड्रैगंस टीम से खेल रहे अश्विन ने सोमवार को मुदरै पैंथर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके। अश्विन की कप्तानी वाली टीम डिंडीगुल ने 30 रन से यह मुकाबला जीता। डिंडीगुल टीम ने 6 विकेट पर 182 रन बनाए, जिसके बाद मदुरै पैंथर्स टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन बना सकी। डिंडीगुल के नारायण जगदीशन को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 51 गेंदों पर 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 87 रन बनाए। पढ़ें, इसी मुकाबले में अश्विन ने 'मिस्ट्री बॉल' की। उन्होंने अंतिम समय तक गेंद को अपने पीछे छिपाया और बाएं हाथ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं की। यह गेंद ऐसे लगी जैसे कोई हवा में गुब्बारा छोड़ देता है। इस गेंद को बल्लेबाज भी देर से समझा और उन्होंने हवाई शॉट खेला लेकिन फील्डर ने गेंद लपककर उन्हें पविलियन की राह दिखा दी। अश्विन पारी का अंतिम ओवर कर रहे थे और विपक्षी टीम को जीत के लिए 32 रन की दरकार थी। उन्होंने इस ओवर में केवल 2 रन दिए और 2 विकेट भी झटके। अश्विन की टीम डिंडीगुल की इस लीग में यह लगातार दूसरी जीत रही।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JW6qgL






0 comments:
Post a Comment