Thursday, July 4, 2019

एजबेस्टन में सेमीफाइनल मैच खेलने से इंग्लैंड खुश

चेस्टर ली स्ट्रीट इंग्लैंड के कप्तान ने कहा कि विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचना काफी अच्छा अहसास है और मेजबान टीम एजबेस्टन में होने वाले अंतिम चार मुकाबले में खेलने के लिए उत्साहित है। मॉर्गन की टीम ने बुधवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में न्यू जीलैंड पर 119 रन की शानदार जीत से 1992 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इस जीत का मतलब है कि 10 टीमों के राउंड रॉबिन मुकाबले के बाद इंग्लैंड का तीसरा स्थान पक्का हो गया है, जिससे वह 11 जुलाई को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में एजबेस्टन में खेलेगी, जहां उसका पिछले 10 मैचों का रेकॉर्ड बेहतरीन रहा है। पढ़ें: इंग्लैंड ने बर्मिंगम में रविवार को अपने अंतिम चार के संभावित प्रतिद्वंद्वी भारत को 31 रन से शिकस्त दी थी और एजबेस्टन में उसका रेकॉर्ड शानदार रहा, जिसमें उसने सभी प्रारूपों में पिछले 10 मैच जीते हैं। मॉर्गन ने मैच के बाद कहा, 'हम एजबेस्टन में खेलना पसंद करेंगे। अगर हमारे पास विकल्प होते कि हम अपने ग्रुप चरण के मैच किन मैदानों पर खेलें तो हम एजबेस्टन, द ओवल और ट्रेंट ब्रिज तीन स्टेडियमों में अपने नौ मुकाबले खेलना पसंद करते।' जानें: उन्होंने कहा, 'यह अच्छा है कि हम इन तीन में से एक मैदान पर अंतिम चार का मुकाबला खेलेंगे।' सलामी बल्लेबाज बेयरस्टो ने न्यू जीलैंड के खिलाफ मैच में 106 रन की पारी खेली जो उनका लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने भारत के खिलाफ 111 रन से सैकड़ा जड़ा था। बेयरस्टो ने कहा, 'हम जानते थे कि अंतिम दो मैच हमें जीतने ही होंगे, तभी हम सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं क्योंकि कुछ मैचों में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इसलिए हमें खुशी है कि हम ऐसा प्रदर्शन कर सेमीफाइनल तक पहुंच सके।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LA0xrT
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support