Sunday, July 14, 2019

बुजुर्ग महिला के गेंदबाजी ऐक्शन से बुमराह हैरान

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के यॉर्करमैन पिछले दो-तीन साल में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक शानदार गेंदबाज बनकर उभरे हैं। खेल के किसी भी समय विकेट लेने की अपनी क्षमता के चलते वह मौजूदा समय में वनडे रैंकिंग में टॉप पर हैं। उनका गेंदबाजी ऐक्शन काफी अलग है और काफी लोग उनकी नकल करते नजर आते हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने शनिवार को एक विडियो शेयर किया, जिसमें एक बुजुर्ग महिला बुमराह के गेंदबाजी ऐक्शन की नकल करती हुई दिखाई दे रही हैं। पढ़ें, यह विडियो शांता सक्कूबाई नाम की एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। इसमें बुजुर्ग महिला टीवी पर देखते हुए हाथ में गेंद लिए दौड़ती नजर आ रही हैं। विडियो में एक बुजुर्ग महिला जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग ऐक्शन की नकल करते हुए नजर आ रही हैं। 21 वर्षीय बुमराह ने भी इस विडियो को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘इससे मेरा दिन बन गया।’ बुमराह ने विश्व कप में नौ मैचों में 18 विकेट लिए थे। 25 साल के बुमराह 58 वनडे इंटरनैशनल मैचों में 103 विकेट दर्ज हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2jOGYk7
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support