Monday, July 22, 2019

विश्व कप तक हम अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम बनाएंगे : इमरान खान

वॉशिंगटन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा प्रधानमंत्री ने कहा है कि अगले तक वह अपनी टीम को ‘दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम’ बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। सरफराज अहमद की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए आईसीसी विश्व कप-2019 में ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी और वह अंकतालिका में पांचवें नंबर पर रही थी। तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर यहां आए इमरान ने पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘विश्व कप की समाप्ति के बाद अब मैंने यह फैसला किया है कि मैं इस पाकिस्तान की टीम में सुधार करूंगा।’ अपनी कप्तानी में वर्ष 1992 में पाकिस्तान को विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान ने कहा, ‘यहां काफी निराशाएं हैं। उम्मीद है कि अगले विश्व कप में आपको पाकिस्तान की सर्वश्रेष्ठ पेशेवर टीम देखने को मिलेगी। मेरी बातों को याद रखना।’ इमरान ने हालांकि यह नहीं बताया कि वह किस योजना के साथ पाकिस्तान टीम में सुधार करेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XXKxaJ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support